यह दिन उन लोगों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 6 अगस्त 1945 को अमेरिका वायु सेना द्वारा गिराए गए परमाणु बम में अपनी जिंदगीया गवाई थी। 6 अगस्त 1945 को अमेरिकी वायु सेना ने जापान के हिरोशिमा में “लिटिल बॉय” नाम का परमाणु बम गिराया था जिसमें लगभग पूरा हिरोशिमा शहर तबाह हो गया था और कई हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी जान गवाई थी।
आखिर क्यों अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर में परमाणु बम गिराया ??
Table of Contents
इसकी शुरुआत 7 दिसंबर 1941 से हुई जब जापान की वायु सेना ने अमेरिका के एक बेसकैंप पर बमबारी करके अमेरिका के युद्धपोतों को तबाह कर दिया जिसमें अमेरिका के कई युद्धपोत तबाह हो गए और कई सैनिक मारे गए और इसी घटना के बाद से अमेरिका दूसरे विश्वयुद्ध में शामिल हो गया जिसके कारण पूरा विश्व युद्ध दो खेमों में बट गया।

image source: britannica.com
एक तरफ मित्र राष्ट्र थे जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, सोवियत संघ थे तो वहीं दूसरी और धुरी राष्ट्र थे इसमें जापान, जर्मनी और इटली थे। 1945 आते-आते धुरी राष्ट्र कमजोर पड़ने लग गए और माना जाता है कि इसी वजह से हिटलर ने आत्महत्या भी कर ली थी।
यह भी पढ़ें- नागासाकी डे 9 अगस्त के बारे में
हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिरने की वजह और पूरी कहानी सुने

हिटलर की आत्महत्या करने के कारण जर्मनी ने समर्पण कर दिया और उसके साथ अन्य देशों ने भी युद्ध विराम पत्र पर हस्ताक्षर कर समर्पण कर दिया पर जापान समर्पण करने के लिए तैयार नहीं था।
यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन 2020
ऐसा कहा जाता है कि उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन (Harry S Trueman) ने जापान को अकेले जीतने के लिए और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए जापान पर परमाणु बम गिराने की सोची, जिसका सफल परीक्षण अमेरिका द्वारा कुछ समय पहले ही किया गया था। अमेरिका चाहता तो बिना परमाणु बम गिराए बिना यह युद्ध जीत सकता था क्योंकि 1945 आते-आते जापान की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी और उनके पास पेट्रोलियम भी खत्म हो चुका था।
देर सवेर जापान अपनी इस आर्थिक हालत के सामने घुटने टेक कर समर्पण कर सकता था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु बम गिराने का आदेश दे दिया था इसके लिए उन्होंने जापान के 4 शहरों को चुना जिसमें हिरोशिमा, क्योतो, कोकूरा और निगाता शामिल थे जिनमें से 2 जगहों पर बम गिराया था।

6 अगस्त 1945 को अमेरिका के तीन प्लेन जापान की ओर उड़े जिनमें से एक में परमाणु बम था, दूसरा प्लेन उसकी सुरक्षा के लिए तो वही तीसरा प्लेन तस्वीरें खींचने के लिए भेजा गया था। 6 अगस्त 1945 को सुबह 7:00 बजे अमेरिकी वायु सेना द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिरा दिया गया इसका धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर का दायरा इससे प्रभावित हो गया और कई लोगों ने अपनी जाने गवाई और लगभग पूरा शहर तबाह हो गया।
परमाणु बम का यह विस्फोट इतना घातक था कि उसके काफी समय बाद भी लोगों ने इसके द्वारा हुए साइड इफेक्ट जैसे रेडिएशन से भी हजारों की संख्या में अपनी जाने गवाई।
आज का हिरोशिमा शहर
आज का हिरोशिमा शहर अब काफी विकसित हो गया है और यहां पर आपको घूमने के लिए भी काफी सुंदर स्थान मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे 2020
हिरोशिमा में देखने लायक और घूमने लायक कुछ पर्यटन स्थान
आसा जूलॉजिकल पार्क, हिरोशिमा सिटी ट्रांसपोर्टेशन म्यूजियम और अन्य संग्रहालय, मिताकी डेरा और फुदोइन मंदिर,ग्रे मेमोरियल कैथेड्रल, सुकी इन गार्डन के साथ
यह भी पढ़ें- खूबसूरत वादियों के बीच शिमला शहर के बारे में
अन्य भी कई जगह है जिसका लुफ्त आप हिरोशिमा में उठा सकते हैं।