विश्व पर्यावरण दिवस लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है, क्योंकि इंसान और पर्यावरण का एक अनोखा गहरा संबंध है। हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम निर्धारित की जाती है और विश्व भर में उसके आधार पर थीम से मिलते जुलते कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।2020 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम- प्रकृति के लिए समय है।

विश्व पर्यावरण दिवस सन 1973 से संयुक्त संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता रहा है, इसकी शुरुआत स्टॉकहोम से हुई जो कि स्वीडन की राजधानी है। दुनिया के 119 देशों ने 5 से 16 जून तक इसमें हिस्सा लिया। उसके पश्चात यह दिवस हर वर्ष मनाया जाता रहा है।
यह भी पढ़ें – SSC ने की परीक्षाओं के तारीखों की घोषणा
लॉकडाउन के दौरान मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस :-
इस बार कोरोना महामारी ने संपूर्ण विश्व को हिला दिया है, प्रकृति से मानव ने जितनी छेड़छाड़ की है प्रकृति ने अपने रूप को दिखाया है। लॉक डाउन के अंतराल में हमें पर्यावरण में कई बदलाव नजर आए हैं जैसे कि काफी नदियां साफ हुई है, वातावरण का तापमान कम हुआ है, बर्फबारी अच्छी हुई है और इसके चलते ओजोन परत का छिद्र जो काफी खुल गया था वह भरता जा रहा है।
प्रकृति ने हमें संकेत दिया है कि हमें उसके प्रति जागरूक होना चाहिए, जिस प्रकार हम सब कुछ भूल कर पर्यावरण को गंदा कर रहे हैं, दूषित कर रहे हैं ये हम इंसानों के लिए ही खतरनाक है। प्रकृति हमें सब कुछ प्रदान करती है जैसे कि अन्न, हवा, ताप इत्यादि। हमें अब संभल जाना चाहिए और प्रकृति को बिना नुकसान पहुंचाए उसके दिए हुए उपहारों का उपयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – daily current affairs
विश्व पर्यावरण 2020 की थीम प्रकृति के लिए समय है, मतलब प्रकृति से ही समय है अगर यह प्रकृति नहीं है तो कभी समय अच्छा होगा ही नहीं हमें ऐसी बहुत सी महामारी के दौर से गुजरना पड़ सकता है इससे पहले प्रकृति हमें समझाएं हमें समझ जाना चाहिए।
posted by : Neeraj Uniyal